मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न होने पर योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर क्या बोले बरेली मौलाना
बरेली, जून 27 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मोहर्रम के दस दिवसीय कार्यक्रमों के शांतिपूर्ण समापन पर उत्तर प्रदेश सरकार, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में ताजिया और अलम के जुलूस पारंपरिक तरीके से निकाले गए और कहीं भी कोई बड़ा विवाद या अप्रिय घटना सामने नहीं आई। मौलाना ने कहा कि मोहर्रम के दौरान प्रशासन और पुलिस ने पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य किया, जिसके कारण सभी कार्यक्रम अमन और शांति के माहौल में संपन्न हुए। उन्होंने कहा कि इस बार न तो पेड़ काटने की आवश्यकता पड़ी और न ही बिजली के तार हटाने की नौबत आई, जिससे व्यवस्थाएं सुचारू रहीं। यह भी पढ़ें- Nawada News रजौली : भाईचारे और प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच मना मुहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.