सीवान, जून 25 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर समेत जिले भर में गुरुवार की रात गवारा जुलूस व शुक्रवार को दिन में निकलने वाले मोहर्रम के पहलाम जुलूस की तैयारी जोरेां पर है। ताजियादार व अखाड़ा समिति के साथ ही जिला व पुलिस प्रशासन की तैयारी भी अंतिम चरण में चल रही है। शांतिपूर्ण वातावरण में मोहर्रम के अखाड़ा जुलूस को संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सभी प्रमुख मार्ग समेत संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन व सीसीटीवी की तैनाती रखेगा ताकि पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इसी क्रम में मोहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण व पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में डीएम विवेक रंजन मैत्रेय व एसपी पूरन कुमार झा ने मोहर्रम में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त रूप से ब्रीफिंग...