लखीमपुरखीरी, जून 18 -- थाना मैलानी की पुलिस चौकी संसारपुर में आगामी मोहर्रम त्यौहार मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नवागत सीओ महक शर्मा ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए सीओ महक शर्मा ने कहा कि मोहर्रम में किसी तरह का कोई विवाद उत्पन्न न हो। पूर्व में जिस रास्ते से होकर ताजिया दफन होते आएं हैं। उसी रास्ते पर ही इस बार भी दफन किए जाएंगे। ताजियों की ऊंचाई 12 फिट से ज्यादा ना रखी जाए। किसी भी प्रकार से कोई नई परम्परा नहीं डाली जाएगी। मोहर्रम के जुलूस में शस्त्रों का प्रदर्शन किसी भी हाल में नहीं होगा। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर जुनावई थाने में पीस कमेटी की बैठक, एएसपी-सीओ ने किया पैदल मार्च यदि कहीं भी शस्त्रों का प्रदर्शन होता मिला तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मोहर्रम के जुलूस में ड...