मोहर्रम में ताजिया के बाद उपद्रव, दरभंगा में कई घरों और धार्मिक स्थल में तोड़फोड़; 7 गिरफ्तार
दरभंगा, जून 28 -- बिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद जमकर बवाल हुआ है। यहां ताजिया से लोटे लोगों ने की घरों में तोड़फोड़ मचा दी और धार्मिक स्थल के चहारदीवारी को भी नुकसान पहुंचाया गया। कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल चौक पर मोहर्रम के अवसर पर ताजिया विसर्जन एवं पहलाम के बाद शनिवार की सुबह करीब चार से साढ़े चार बजे के बीच उपद्रव की घटना से इलाके में तनाव फैल गया। उपद्रवियों ने कई घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की। एक धार्मिक स्थल की चाहरदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और दुकानों के शीशे तोड़ दिए। कई घरों की एस्बेस्टस भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। घटना में छह-सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियातन गांव में पुलिस कैंप स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शनिवार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.