देवरिया, जून 21 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। मोहर्रम को लेकर सलेमपुर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शुक्रवार की शाम कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र ने क्षेत्र के डीजे संचालकों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जुलूसों में चार से अधिक साउंड बॉक्स लगाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन और उच्चाधिकारियों के निर्देशों का मोहर्रम के दौरान ध्वनि प्रदूषण और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। डीजे की ऊंचाई, ध्वनि की तीव्रता तथा जुलूस के दौरान की जाने वाली नारेबाजी पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के उपकरण जब्त कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर एएसपी की दो टूक, दो स्पीकर लगा...