रामगढ़, जून 18 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। आगामी मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- शांति और सौहार्द के साथ मनाएं मुहर्रम, अफवाहों पर रखें नजर : डीसीसमीक्षा बैठक के आदेश बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को मोहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की पहचान कर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। साथ ही लाइसेंसी एवं गैर-लाइसेंसी जुलूसों की सूची तैयार कर उनका भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने सभी...