मोहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को ताजियेदारों संग हुई बैठक
रामपुर, जून 7 -- सैफनी/शाहबाद। आगामी मोहर्रम को लेकर रविवार को शाहबाद कोतवाली में ताजियेदारों की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम आशुतोष कुमार ने कहा कि ताजिया उठाने से लेकर दफनाने तक की पूरी जिम्मेदारी कमेटी की होगी और किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीओ देवकीनंदन ने निर्देश दिए कि किसी भी ताजिये की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए, जुलूस पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकाला जाएगा। नई परंपरा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने युवाओं से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करने की अपील की। बैठक में अपराध निरीक्षक जयप्रकाश सिंह, हल्का इंचार्ज रमेश चंद्र, नगराध्यक्ष मुकेश चंद गुप्ता, गोरे खां, जमीर उर्फ चन्ना खां, अफरोज खां समेत विभिन्न गांवों के ताजियेदार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर अमीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.