मोहर्रम पर बिजली संकट से जूझता रहा भारतगंज
गंगापार, जून 26 -- मोहर्रम पर्व पर भी भारतगंज और क्षेत्र के लोगों को बदहाल विद्युत व्यवस्था से राहत नहीं मिल सकी। उमस भरी गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती, बार-बार आने वाले फॉल्ट, लो-वोल्टेज और तकनीकी खराबियों ने पूरे पर्व के दौरान लोगों की परेशानियां बढ़ाए रखीं। पर्व की व्यवस्थाओं और दैनिक जरूरतों पर इसका सीधा असर पड़ा, जिससे उपभोक्ताओं में विद्युत विभाग के प्रति गहरी नाराजगी देखने को मिली। कस्बेवासियों के अनुसार आठवीं मोहर्रम की रात दुलदुल जुलूस के दौरान अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। लोगों को अंधेरे के बीच असुविधा का सामना करना पड़ा था। नौवीं और दसवीं मोहर्रम को भी दिन-रात बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर निर्बाध बिजली के लिए बनाई टीम कहीं फीडर का फेज गायब हो गया, कहीं जंपर उड़ गया तो कहीं फ्यूज खराब होने के कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.