मोहर्रम पर बंद न की जाए पूरे नगर की बिजली
उरई, जून 11 -- जालौन। संवाददाता समाजसेवी मुहम्मद अशफाक राईन ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि मोहर्रम के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर पूरे नगर की विद्युत आपूर्ति कई घंटों तक बंद करने की प्रथा समाप्त की जाए और आवश्यकता पड़ने पर केवल जुलूस मार्ग अथवा संबंधित क्षेत्रों में ही अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बाधित की जाए।उन्होंने कहा कि विगत वर्षों से मोहर्रम के दौरान ताजिया एवं अन्य धार्मिक जुलूसों के समय पूरे नगर की बिजली काट दी जाती है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। भीषण गर्मी के मौसम में लंबे समय तक बिजली न रहने से आम जनजीवन प्रभावित होता है। नगर जालौन में विद्युत विभाग द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर विद्युत लाइनों के नवीनीकरण, केबलिंग एवं अन्य सुरक्षा संबंधी कार्य कराए जा चुके हैं। ऐसे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.