गोरखपुर, जून 18 -- गोरखपुर। मोहर्रम के दौरान अखाड़ों द्वारा किए जाने वाले पारंपरिक लाठी खेल प्रदर्शन पर कुछ थाना प्रभारियों द्वारा रोक लगाए जाने की सूचना के बाद इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी का प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ से मिला। अध्यक्ष अब्दुल्लाह, कन्वीनर हाजी कलीम अहमद फरजंद, महासचिव नबीउल्लाह अंसारी और कोषाध्यक्ष शकील अहमद अंसारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लाठी खेल भारतीय संस्कृति, परंपरा और लोक कला की अमूल्य धरोहर है, जिसका प्रदर्शन सदियों से धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में होता आ रहा है। कमेटी ने एसएसपी से पारंपरिक लाठी खेल एवं अखाड़ों के प्रदर्शन को संरक्षण और आवश्यक प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने की मांग की, ताकि यह सांस्कृतिक विरासत आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रहे। यह भी पढ़ें- बैठक में मोहर्रम को शा...