बहराइच, जून 10 -- कैसरगंज। मोहर्रम को शांतिपूर्व मनाने के लिए बुधवार को ताजियादारों की बैठक क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई। निर्देश दिया गया कि ताजियों की ऊंचाई 10 फीट से अधिक न हो तथा किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरूआत न की जाए। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि मोहर्रम आपसी भाईचारे और अनुशासन के साथ मनाएं। सभी कार्यक्रम पूर्व निर्धारित परंपराओं और प्रशासनिक निर्देशों के अनुरूप हों। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने अथवा निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- पूर्व मोहर्रम के तरह ही निकालें तजिया, नियम की उलंघन न हो: सीओ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...