मोहर्रम पर नैनीताल में निकला ताजिया और मातमी जुलूस
नैनीताल, जून 26 -- नैनीताल, संवाददाता। मोहर्रम पर नैनीताल में शुक्रवार को ताजिया जुलूस निकाला गया। इमाम हुसैन की शहादत की याद में शहर के मल्लीताल और तल्लीताल क्षेत्र में दिनभर कार्यक्रम हुए। मल्लीताल में मोहर्रम कमेटी के बैनर तले शाम चार बजे रॉयल होटल से ताजिया जुलूस शुरू हुआ। अखाड़ों में लोगों ने करतब दिखाए और ढोल-ताशों के साथ जुलूस देर रात सूखाताल स्थित कर्बला पहुंचकर संपन्न हुआ। तल्लीताल में शिया समुदाय ने मातमी जुलूस निकाला। इससे पहले मंजूर हुसैन के निवास पर मजलिस हुई, जिसमें अलीगढ़ से आए मौलाना हैदर नवी ने इमाम हुसैन की शहादत पर प्रकाश डाला। सिरसी से आए मौलाना मैजर जैदी भी जुलूस में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर नैनीताल में निकला ताजिया और मातमी जुलूस जुलूस हरिनगर, रईस होटल होते हुए मोटापानी इमामबारगाह पहुंचा। इस दौरान लोगों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.