हरदोई, जून 26 -- हरदोई। मोहर्रम की दसवीं तिथि पर शुक्रवार को शहर में अकीदतमंदों ने गम और अकीदत के साथ इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। कोतवाली शहर और कोतवाली देहात क्षेत्र में कुल 12 ताजिया जुलूस निकाले गए। जुलूसों में अकीदतमंदों ने मातम किया। या हुसैन की सदाओं के बीच ताजियों को निर्धारित मार्गों से गुजारा गया। मोमीनाबाद, तिलियापुरवा, काशीराम कॉलोनी, ननकगंज, झाला और बंजारन पुरवा सहित विभिन्न मोहल्लों से ताजिया जुलूस निकले। सभी जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए अब्दुल्लापुरवा स्थित कर्बला पहुंचे। जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मोहर्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। यह भी पढ़ें- मोहर्रम आज, कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में निकलेंगे 446 ताजिया प्रत्येक जुलूस के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैना...