हापुड़, जून 27 -- कस्बे में मोहर्रम के दौरान एक दरोगा द्वारा कथित रूप से किए गए अभद्र व्यवहार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में शुक्रवार को मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने कस्बे में धरना शुरू कर दिया। हालांकि, स्थानीय लोगों में यह चर्चा आम है कि बीती रात ही इंस्पेक्टर के हस्तक्षेप के बाद मामला पूरी तरह शांत हो गया था, लेकिन अगले दिन कुछ लोगों ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस मुद्दे को दोबारा हवा दे दी। ​मिली जानकारी के अनुसार, मोहर्रम के कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर स्थानीय दरोगा और समाज के कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई थी। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर दरोगा के व्यवहार को लेकर हंगामा, धरना आरोप है कि दरोगा ने लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे कस्बे के लोगों में नाराजगी फैल गई।​मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प...