कौशाम्बी, जून 26 -- मंझनपुर, संवाददाता। मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने गुरुवार रात जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।भ्रमण के दौरान उन्होंने संवेदनशील स्थानों, ताजिया मार्गों एवं प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को सतर्क रहकर दायित्व निर्वहन करने के निर्देश दिए। अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने आमजन एवं मोहर्रम कमेटी पदाधिकारियों से संवाद कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। बताया कि जनपद की पुलिस मोहर्रम के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर सुरक्षा का सख्त पहरा: ड्रोन...