मोहर्रम पर अकीदतमंदों ने निकाला मातमी जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद
पिथौरागढ़, जून 26 -- प्रकाश, पिथौरागढ़। माहे मोहर्रम के अवसर अंजुमन हैदरी, खान कॉलोनी की ओर से आशूरा पूरे अकीदत और गमगीन माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हैदरी इमामबाड़ा से हुई, जहां अकीदतमंद एकत्रित हुए और मौला अब्बास का आलम लेकर मातमी जुलूस निकाला। शुक्रवार को अंजुमन हैदरी खान कॉलोनी अध्यक्ष युसूफ खान के नेतृत्व में लोग हैदरी इमामबाडे में एकत्र हुए। हैदरी इमामबाड़ा से घंटाघर होते हुए जुलूस इमामिया इमामबाड़ा पहुंचा, जहां मौला हुसैन का ताबूत उठाया गया। इसके बाद अकीदतमंदों ने नौहे पढ़ते और मातम करते हुए जुलूस को घंटाघर स्थित लियाकत अली के आवास तक पहुंचाया। वहां से जुलूस घंटाघर चौराहे होते हुए बेस अस्पताल मार्ग पर पहुंचा, सीनाजनी और जंजीर का मातम कर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। यह भी पढ़ें- गूजीं या हुसैन या अब्बास की सदाएं इस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.