मोहर्रम पर अंजुमन रिज़विया का मातमी जुलूस अकीदत के साथ निकला
हरदोई, जून 20 -- सण्डीला। माहे मोहर्रम की तीसरी तारीख पर शुक्रवार रात कस्बा सण्डीला में अंजुमन रिज़विया की ओर से पारंपरिक मातमी जुलूस पूरे अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस मरहूम जहूर नबी के इमामबाड़े से शुरू हुआ। इसमें बड़ी संख्या में अज़ादारों ने हिस्सा लेकर हज़रत इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला को ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश किया। जुलूस से पूर्व आयोजित मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना आज़म आज़मी ने कर्बला की घटना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इमाम हुसैन ने धर्म, इंसाफ़ और मानवता की रक्षा के लिए अपनी तथा अपने साथियों की बेमिसाल कुर्बानी दी। उनकी शहादत पूरी दुनिया को सब्र, सच्चाई और त्याग का संदेश देती है। यह भी पढ़ें- फूलपुर में निकला अलम का जुलूस उन्होंने लोगों से इमाम हुसैन की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। मजलिस के बाद नौह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.