गोड्डा, जून 21 -- मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से असनबनी ईदगाह, गोड्डा परिसर में प्रशासन एवं अंजुमन कमिटी के सदस्यों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- आपसी भाईचारगी, सामाजिक सद्भाव व शांतिपूर्ण माहौल में मनेगा मोहर्रमबैठक के उद्देश्य बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा आकाश भरद्वाज तथा नगर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार महली ने अंजुमन कमिटी के पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर पर्व की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान मोहर्रम जुलूस के निर्धारित मार्ग, समय-सारणी, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से...