मोतिहारी, जून 23 -- तेतरिया। मोहर्रम पर्व को लेकर राजेपुर थाना पर मंगलवार को राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरभ के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष ने मोहर्रम पर्व को शांति पूर्ण तरीके से मनाने व हुड़दंग नहीं करने का निर्देश दिया। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। जुलूस में घातक हथियार लेकर नहीं चलने का आदेश जारी किया है। अगर जो लोग घातक हथियार लेकर जूलूस में चलेंगे, हुड़दंग करेंगे वैसे व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। बैठक में प्रखंड प्रमुख विनय कुमार यादव, मुखिया सुरेंद्र राय, सुबोध कुमार गुप्ता, मुखिया पति मनोज कुमार यादव, नवल-किशोर यादव,जिप पति समशुल होदा, किशुनदेव प्रसाद, राधामोहन सिंह यादव, सत्यनारायण प्रसाद सहित दोनों समुदाय के लोगों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे- पटाखों पर प...