मोहर्रम पर्व के लिए शांति समिति की बैठक
देवघर, जून 22 -- मोहर्रम शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए सोमवार को सारवां थाना में सीओ राजेश कुमार साहा व थाना प्रभारी संदीप कुमार की देखरेख में शांति समिति की बैठक की गयी। बैठक में मोहर्रम त्योहार आपसी सद्भाव भाईचारे, सुरक्षा व विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि मोहर्रम सामाजिक सौहार्द, शांति एवं अनुशासन के साथ मनायें। संवेदनशील स्थानों पर पुलिसबल तैनात रहने व सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का अफवाह नहीं फैलाने की चेतावनी दो गई। इस अवसर पर एसआई अमरेश सोलंकी, एएसआई धर्मेंद्र सिंह, एएसआई सच्चिदानंद सिंह, मुखिया उपेंद्र राय, युवा नेता संजय राय, शहबाज व शिक्षित चौकीदार रंजीत कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.