कटिहार, जून 27 -- कटिहार, एक संवाददाता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इमली चौक के पास मोहर्रम जुलूस के दौरान हथियार के साथ पहुंचे एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन पुलिस बल की कमी का फायदा उठाकर वह दो पुलिसकर्मियों की पकड़ से हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। हालांकि भागने के दौरान आरोपी द्वारा फेंका गया एक लोडेड देसी कट्टा पुलिस ने बरामद कर लिया। कट्टे में तीन जिंदा कारतूस भी लोड थे। यह भी पढ़ें- मुहर्रम जुलूस में देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तारपुलिस की कार्रवाई मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि गुरुवार देर रात रोजितपुर से निकले ताजिया जुलूस के दौरान पुलिस की नजर एक युवक पर पड़ी, जिसके हाथ में हथियार था। संदेह होने पर मौके पर मौजूद दो पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान युवक ने पुलिसकर्मियों से हाथ छुड़ाकर भीड़ का फायदा उठाया...