मोतिहारी, जून 23 -- पहाड़पुर। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने व पर्व के दौरान विधिव्यवस्था बनाए रखने को लेकर थानाध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक मंगलवार को थाना परिसर में आयोजित की गई।इस दौरान थानाध्यक्ष श्री कुमार ने मोहर्रम पर्व को सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह के अफवाहों से बचें। डीजे बजाने व सभी तरह के धारदार हथियार का प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित है। सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। फर्जी घटना पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि ताजिया जुलूस का लाइसेंस लेना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- सुपौल : मुहर्रम को लेकर रतनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक लाइसेंस में दिए गए समय और रूट चार्ट का पालन निश्चित रूप से करें...