बलिया, जून 15 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। 26 जून को मोहर्रम पर्व सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि ताजिया की ऊंचाई पहले के वर्षों की अपेक्षा कम रखें। जहां-जहां ताजिया का निर्माण हो रहा है, उन स्थलों का पहले ही निरीक्षण कर लें तथा ताजिया जुलूस निकालने के संबंध में आयोजकों से लिखित अनुमति और विवरण प्राप्त कर लें। स्पष्ट निर्देश दिए कि ताजिया जुलूस में कोई भी व्यक्ति अस्त्र-शस्त्र लेकर नहीं चलेगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- मोहर्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य पार्षद ने सौंपा ज्ञापनबैठक में बिजली विभाग को निर्देश जिलाधिकारी ने बिजली विभाग को निर्देशित क...