मोहर्रम जुलूस को लेकर पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान
रुद्रपुर, जून 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मोहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए ऊधमसिंह नगर पुलिस ने 26 जून को रुद्रपुर शहर में विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यात्रा से पहले डायवर्जन की जानकारी लेने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, 26 जून को सुबह 11 बजे से जुलूस समाप्त होने तक शहर के कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट रहेगा। दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर की ओर से आने वाले वाहन काशीपुर, हरिद्वार, सितारगंज, खटीमा और पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने के लिए रामपुर बॉर्डर से रिंग रोड का उपयोग करेंगे। हरिद्वार और काशीपुर की ओर से आने वाले वाहनों को एमेनिटी स्कूल के पास फ्लाईओवर से रिंग रोड की ओर भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.