मोतिहारी, जून 22 -- सिकरहना, निज संवाददाता। मोहर्रम में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सोमवार को अनुमंडल शांति समिति की बैठक अनुमंडलल सभागार ढाका में एसडीओ विजय कुमार की अध्यक्षता में हुयी। बैठक में डीएसपी अभिषेक कुमार, डीसीएलआर सुनिधि, सीओ, बीडीओ, थानाध्यक्ष भी मौजूद थे। बैठक में एसडीओ व डीएसपी ने कहा कि मुहर्रम जुलूस को लेकर जो रूट निर्धारित किया गया है उसका शत प्रतिशत पालन हो। अन्यथा की स्थिति में जुलूस में शामिल लोग इसके लिए जवाबदेह होंगे। रूट को लेकर जहां कहीं भी समस्या हो उसपर समिति के सदस्य पहल कर उसका समाधान करायें। उन्होंने कहा कि बाहरी उपद्रवी तत्वों पर नजर रखें। यह भी पढ़ें- निर्धारित रूट से जुलूस निकालने का निर्देश यदि किसी प्रकार की कोई सूचना मिलती है तो प्रशासन को इसकी सूचना तुरंत दें। उसपर कार्रवाई की जायेगी।सदस्यों ने ढ...