सहारनपुर, जून 24 -- । मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में मंडलायुक्त रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी अरविंद चौहान, एसएसपी अभिनंदन सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने प्रमुख जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।अधिकारियों ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का भी भ्रमण किया। वहां तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर पुलिस ने निकाला ...