मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट
सीतापुर, जून 12 -- सीतापुर, संवाददाता। शहर कोतवाली, लहरपुर, सिधौली और हरगांव थाना क्षेत्रों में आगामी मोहर्रम पर्व को शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को स्थानीय पुलिस द्वारा पीस कमेटी की बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में प्रशासन ने ताजियादारों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ चर्चा कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। यह भी पढ़ें- मोहर्रम शांति और सौहार्द से मनाने पर जोरलहरपुर कोतवाली परिसर की बैठक लहरपुर कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह और क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार ने की। अधिकारियों ने ताजियादारों से अपील की कि शासन की मंशा के अनुरूप ताजियों की ऊंचाई औसत रखें ताकि हाईटेंशन तारों से होने वाली किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने विवादित स्थलों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.