देवरिया, जून 15 -- महुआडीह। स्थानीय थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति कमेटी की बैठक हुई। ताजियादार, मौलवी एवं क्षेत्र के संभ्रांत लोग शामिल हुए। प्रभारी निरीक्षक अमित रइाय ने बताया कि आपसी भाईचारा के बीच मोहर्रम मनाएं। सोशल मीडिया पर भ्रामक या माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे तत्वों की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, ताकि उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा सके।उधर तरकुलवा थाने में भी थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक हुई। थानाध्यक्ष ने कहा कि मोहर्रम आस्था और अनुशासन का पर्व है। सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना के साथ पर्व मनाएं। यह भी पढ़ें- ​मोहर्रम को लेकर धौलाना थाने में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई उन्होंने कहा कि जुलूस ए...