शाहजहांपुर, जून 26 -- शाहजहांपुर। मोहर्रम पर्व को लेकर गुरुवार को सिटी एसपी देवेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत तथा सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने थाना सदर बाजार एवं कोतवाली पुलिस बल के साथ क्षेत्र में प्रस्तावित जुलूस मार्गों पर पैदल गश्त कर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थल, भीड़ नियंत्रण, विद्युत लाइन, प्रकाश व्यवस्था एवं मार्ग की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संकरे मार्गों पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और ड्यूटी प्वाइंट तय करने के निर्देश दिए। साथ ही सीसीटीवी से निगरानी बढ़ाने और अफवाहों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया। जुलूस संयोजकों से संवाद कर शांतिपूर्ण आयोजन की अपील भी की गई। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों ...