गोड्डा, जून 20 -- महागामा, एक प्रतिनिधि । आगामी मोहर्र म पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को महागामा थाना परिसर में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोहर्रम जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा पर्व के दौरान आवश्यक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वरुण रजक ने की। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा, अंचल अधिकारी खगेन महतो, थाना प्रभारी मनोज पाल, नगर पंचायत के वार्ड पार्षद, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, अखाड़ा समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मुहर्रम में शरारती तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर बैठक में अध...