संभल, जून 17 -- आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना बनियाठेर परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी बोबिंदर कुमार ने की, जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, ताजिएदारों तथा धर्मगुरुओं ने भाग लिया। थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से कहा कि मोहर्रम का त्योहार पूर्व वर्षों की भांति परंपरागत तरीके से मनाया जाए तथा कोई नई परंपरा शुरू न की जाए। उन्होंने शासन और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि ताजिए और जुलूस उन्हीं निर्धारित मार्गों से निकाले जाएं, जिनका पूर्व से प्रयोग होता रहा है। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर बनियाठेर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित उन्होंने स्पष्ट किया कि नई परंपरा डालने अथवा कानून-व्यवस्था प्...