बलरामपुर, जून 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। मोहर्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में मंगलवार संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त एवं रूट मार्च किया गया। बाइक रैली निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देश पर निकाले गए फ्लैग मार्च में प्रभारी निरीक्षक ललिया मृत्युंजय सिंह व प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार दुर्गेश कुमार सिंह भी शामिल रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं गणमान्य लोगों से संवाद स्थापित किया और आपसी भाईचारे एवं शांति बनाए रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- झारखंड के हजारीबाग में मुहर्रम पर खास तैयारी, ड्रोन...