मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, निकाला फ्लैग मार्च
आजमगढ़, जून 24 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। मोहर्रम का पर्व सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने बाजार एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। शांति व्यवस्था के साथ त्योहार मनाने की अपील की।फ्लैग मार्च ब्लॉक मोड़ से प्रारंभ होकर मुख्य चौक, बगीचा, कस्बा क्षेत्र, सैय्यद मोड़, मिश्रा मार्केट, बवाली मोड़ सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों, संभ्रांत नागरिकों एवं युवाओं से संवाद कर मोहर्रम के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द्र एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर नवीनगर में पुलिस का फ्लैग मार्च थानाध्यक्ष अतुल कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.