मोहर्रम को लेकर पुलिस अफसरों ने किया निरीक्षण
मुरादाबाद, जून 21 -- मोहर्रम की 10वीं तारीख को लगने वाले मेले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। डिप्टी एसपी आशीष प्रताप सिंह ने बुढ़नपुर में आठ गांव मलकपुर सेमली मीरपुर मोहन चक, बुढ़नपुर, अदलपुर ,सलारपुर आदि गांव के ताजिए पहुंचने और मेला लगने को लेकर प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद अयूब के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। डिप्टी एसपी ने निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में कोई चूक नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने मेला पहुंचने के सभी रास्तों को भी बेहतर बनाने के निर्देश दिए ताकि ताजिएदारों को मेला स्थल पहुंचने में कोई दिक्कत ना आए। उधर प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने लालापुर पीपलसाना सहित कई गांव का निरीक्षण कर मोहर्रम को लेकर कोई समस्या ना आने देने के प्रयास किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.