लखीमपुरखीरी, जून 6 -- मझगई थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक की गई। मझगई थानाध्यक्ष ने सभी धर्म गुरुओं के साथ मोहर्रम को लेकर बैठक की। मझगई थाना अध्यक्ष अनिल सिंह पंकज ने क्षेत्र के ताजियादारों को बुलाकर सभी को हिदायत दी की सभी ताजियादारो को सरकार की गाइड लाइन का पालन करना जरुरी है। सरकार की तरफ से गाइड लाइन आई है कि अधिकतम ताजिये की उंचाई 12 फुट से अधिक न हो और इससे ज्यादा ऊंचाई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मझगई थाना प्रभारी ने बताया कि माहौल बिगाड़ने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान लियाकत, रहीश खां, मुन्ना अंसारी, शिवराज राना, पवन राठौर, गोविंद चौहान आदि लौग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...