चतरा, जून 26 -- चतरा प्रतिनिधि मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर चतरा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी कड़ी में एसपी अनिमेश नेथानी के नेतृत्व में गुरूवार को पूरे जिले में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकना और आम जनता के बीच सुरक्षा का अहसास कराना है। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने शहर के मुख्य चौराहों सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया। एसपी ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वाले या शांति भंग करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को फ्लैग मार्च, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील प्रशासन द्वारा चतरा के सभी गली-मोहल्लों में विशेष...