देवरिया, जून 13 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के को लेकर एसपी अभिजीत आर शंकर ने शुक्रवार शाम भारी पुलिस बल के साथ उपनगर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर कोतवाली के प्रभारी दिनेश कुमार मिश्र समेत पुलिस बल के साथ सलेमपुर कोतवाली से पैदल गश्त पर निकले। वे सोहनाग मोड़, गांधी चौक, माल गोदाम, रेलवे स्टेशन गेट होते हुए अस्पताल गेट तक किया गया। उन्होंने उपनगर में संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- मोहर्रम शांति और सौहार्द से मनाने पर जोर पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर...