मोहर्रम को लेकर इमामबाड़ों में शुरू हुई तैयारियां, सजावट का काम तेज
उन्नाव, जून 17 -- बांगरमऊ। इस्लामिक कैलेंडर के पहले महीने मोहर्रम का चांद दिखाई देने के बाद नगर और क्षेत्र के इमामचौकों व इमामबाड़ों में तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर के दरगाह शरीफ, पुरबिया टोला, कस्बा टोला, मुकरियाना, पंजाबी टोला, भटपुरी, गोलकुआं और गोंडा टोला सहित अन्य स्थानों पर रंग-रोगन और बिजली की झालरों से सजावट की जा रही है। मोहर्रम की पहली तारीख से मजलिसों का दौर शुरू होगा, जिसमें हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की शहादत को याद किया जाएगा। नगर पालिका प्रशासन ने भी ताजिया जुलूस मार्गों पर सफाई व्यवस्था शुरू कर दी है। मौलाना जियाउल हक चिश्ती ने बताया कि मोहर्रम हमें सच्चाई, सब्र और इंसानियत का संदेश देता है। यह भी पढ़ें- मोहर्रम का चांद दिखाई देते ही इमामबाड़ों में शुरू हुईं मजलिसें यह भी पढ़ें- मोहर्रम का चांद नजर आते ही गूंजे या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.