बेगुसराय, जून 20 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। मुस्लिम समुदाय की मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्द्रपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर गढ़पुरा थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने की। संचालन एसआई रामशंकर यादव ने किया। बैठक में जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया और पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने पर सहमति व्यक्त की। यह भी पढ़ें- मुहर्रम जुलूस में डीजे और हथियारों के प्रदर्शन पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंधबैठक की चर्चा बैठक के दौरान मोहर्रम जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि मोहर्रम केवल एक धार्मिक पर्व नहीं,...