संवाददाता, जून 25 -- बहराइच में आठवीं मोहर्रम का जुलूस बुधवार देर रात मिर्जाफाटा से निकलकर निम्निहारा चौराहे पर पहुंचा तो क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों और अजादारों की भारी भीड़ के चलते मुख्य मार्गों पर लंबा जाम लग गया। स्थिति ऐसी बन गई कि 42वीं वाहिनी एसएसबी की बस और एक एम्बुलेंस भी काफी देर तक जाम में फंसी रही। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, मोहर्रम के अवसर पर निकाला गया जुलूस निर्धारित मार्ग से गुजर रहा था। नवाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे और सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे थे।मोहर्रम के जुलूस में फंसी एंबुलेंस जुलूस जैसे ही बाबागंज से मल्हीपुर रोड होते हुए निम्निहारा चौराहे के पास पहुंचा, वैसे ही उसमें शामिल...