देहरादून, जून 25 -- दून में शुक्रवार दोपहर मोहर्रम के मौके पर ईसी रोड से गांधी रोड पर इनामुल्ला बिल्डिंग तक जुलूस निकलेगा। दोपहर दो बजे से जुलूस शुरू होने के चलते कई स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी ने बताया कि जुलूस के रूट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जुलूस ईसी रोड से सर्वे चौक, परेड ग्राउंड, दर्शनलाल चौक होते हुए बिल्डिंग तक जाएगा। यह होगा डायवर्जन प्लान यह भी पढ़ें- पडरौना व कसया शहर में मोहर्रम को लेकर कल रूट का रहेंगे डायवर्टयातायात डायवर्जन योजना - दोपहर दो बजे जुलूस के ईसी रोड से शुरू होने पर इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। ट्रैफिक को यूकेलिप्टस चौक, बेनी बाजार और सर्वे चौक से डायवर्ट किया जाएगा।वाहनों की आवाजाही - जुलूस के सर्वे चौक पार करने के बाद ईसी रोड का यातायात सामान्य कर दि...