मोहर्रम की सात तारीख पर निकले मातमी जुलूस
हमीरपुर, जून 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। कर्बला के शहीदों के गम में मनाए जाने वाले मोहर्रम की सात तारीख पर जनपद भर में मातमी जुलूस निकाले गए। मुख्यालय में कांशीराम कॉलोनी से नेजों का जुलूस उठा। राठ और मौदहा में पलंग के जुलूस निकाले गए। जुलूस में शामिल लोग मातमी धुनों पर नारे लगाते हुए चल रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। मंगलवार को को शहर के कांशीराम कॉलोनी से नेजों का जुलूस उठा। जो मातमी धुनों के साथ आकिल तिराहा स्थित इमामबाड़े पहुंचा। यहां से इस इमामबाड़े के नेजे भी जुलूस में शामिल हो गए। यहां से सुभाष चौराहा स्थित कदीमी इमाम चौक में जुलूस का ठहराव हुआ। यहां भूरी के इमामबाड़े के इमामबाड़े के नेजे भी जुलूस में शामिल होकर गश्त पर निकल गए। जुलूस की अगुवाई मोहर्रम इंतजामियां कमेटी के सदर वली अहमद साबरी, सलीम वारसी आदि कर रहे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.