रुद्रपुर, जून 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बुधवार को कोतवाली प्रभारी रुद्रपुर के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था, स्वच्छता और प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने की मांग की गई। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम के अवसर पर पहाड़गंज और इमामबाड़ा क्षेत्र से निकलने वाले ताजिया जुलूस के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-74 और आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित होता है। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से जुलूस के लिए तय किए गए रूट और समय-सारिणी का कड़ाई से पालन कराने तथा वैकल्पिक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का...