मोहर्रम की दो तारीख को मजलिसों का आयोजन
शामली, जून 19 -- कैराना। मोहर्रम की दो तारीख पर इमामबारगाह और अजाखाने में शहीदे आजम इमाम हुसैन (अ) की याद में मजलिसों का आयोजन किया गया। नगर में छोटे व बड़े इमामबारगाहों के साथ ही मोहल्ला कलालान में नवाब रजा अली खां व सिदरयान पर सरदार हुसैन के अजाखानों पर मजलिसों को उलमा ने संबोधन किया। मौलाना इमरान गदीरी ने कहा कि दो मोहर्रम को इमाम हुसैन का काफिला करबला पहुंचा। जहां यजीदी फौज ने जुल्मों सितम किए। मौलाना आमिर काजमी ने सरदार हुसैन की अजाखाने पर मजलिस को खिताब करते हुए कहा कि दो मोहर्रम को इमाम हुसैन का काफिला नाना रसूल के मदीने से चलकर करबला पहुंचा और इमाम हुसैन ने करबला की जमीन खरीद कर खेमे लगाए। यह भी पढ़ें- मोहर्रम की पहली मजलिस संपन्न, मौलाना ने पेश की तकरीर जबकि यजीदी फौज खेमें हटाना चाहती थी। मौलाना ने इमाम हुसैन व दिगर शोहदाये करबल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.