मोहर्रम की तीसरी तारीख को निकला छोटे अलमों का जुलूस
मैनपुरी, जून 19 -- मैनपुरी। मोहर्रम के तीसरे दिन भी छोटे अलमों का जुलूस तयशुदा मार्ग से निकाला गया। जुलूस के साथ पुलिस बल मौजूद रहा। शुक्रवार को आगरा रोड स्थित इमामबाड़ा पर छोटे अलमों ने सलामी ली। उसके बाद अलमों का जुलूस ढोल, तासे के साथ बड़ा चौराहा, डाकखाना तिराहा, लेनगंज सहित अन्य निर्धारित मार्ग से भ्रमण करता हुआ देर रात इमामबाड़ा पर जाकर समाप्त हो गया। जुलूस में युवा व बच्चों की संख्या अधिक देखी गई। अकीदतमंदों ने छोटे अलमों पर फूल चढ़ाकर फातिहा पढ़ी। मोहर्रम की 7 तारीख को बड़े अलमों का जुलूस निकाला जाएगा। जिसको लेकर अलमदारों की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। यह भी पढ़ें- अकीदत के साथ उठा बड़ा ताजिया का जुलूस त्योहार को सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। वहीं मोहर्रम की 10 तारीख को शहर व जिले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.