प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 19 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मोहर्रम के तीसरे दिन कर्बला के शहीदों की याद में निकाला गया शाही अलम और डंका जुलूस संपन्न हुआ। जुलूस का आयोजन मोहर्रम कमेटी ट्रस्ट प्रतापगढ़ के नेतृत्व में किया गया, जिसकी सदारत ट्रस्ट अध्यक्ष हैदर अली ने की। इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कर्बला का संदेश सत्य, न्याय और मानवता की रक्षा के लिए संघर्ष का प्रतीक है। जुलूस खुशखुशवापुर से शुरू होकर भंगवा चुंगी, टक्करगंज, पुराना मालगोदाम, तहसील, पंजाबी मार्केट, श्रीराम चौराहा, बजाजा रोड, जेल रोड, जामा मस्जिद चौराहा, घंटाघर और निर्मल तिराहा होते हुए पुनः अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- इमाम हुसैन ने दिया तौहीद, सब्र व इंसानियत का पैगाम जुलूस में मीम बॉयज अलमदार कमेटी का शाही अलम, अली बॉयज का अल...