खगडि़या, जून 20 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि मोहर्रम के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पसराहा थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पसराहा थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने की। बैठक में राजेंद्र प्रसाद सिंह, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद आजाद, आलोक कुमार मुखिया, अनवर बैठा, नगीना से जब्बार आलम सही क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। थानाध्यक्ष ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की और कहा कि मोहर्रम का त्योहार मिल-जुलकर मनाना हमारी पुरानी परंपरा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक ...