दरभंगा, मार्च 31 -- लहेरियासराय। दरभंगा जिला मोहर्रम कमेटी की चुनाव समिति के एआरओ पद पर कार्यरत नफीसुल हक रिंकू ने निजी कारणों एवं अन्य जिम्मेदारियों के चलते अपने पद से स्वयं को अलग करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी उन्होंने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में निजी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है। नफीसुल हक रिंकू ने कहा वे पिछले लगभग 15 वर्षों से दरभंगा जिला मोहर्रम कमेटी से जुड़े रहे हैं और इस दौरान विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने कमेटी के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों का सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पद छोड़ने के बावजूद वे संरक्षक के रूप में कमेटी से जुड़े रहेंगे तथा भविष्य में भी मोहर्रम से ज...