कटिहार, मार्च 24 -- कटिहार। निज संवाददाता जिला मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद सिद्दीकी ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि निजी कामों में व्यस्त रहने के कारण समयाभाव में अध्यक्ष पद से इस्तीफा किया है। उन्होंने कहा कि जिला मोहर्रम कमेटी बहुत मजबूत कमेटी है। सभी पदाधिकारियों का हमेशा सहयोग मिलता रहता था। जिला वासियों ,जनप्रतिनिधियों ,जिला प्रशासन एवं सभी खलीफा भाइयों के सहयोग से मोहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराया। उन्होंने सहयोग के लिए सबों के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...