मधुबनी, जनवरी 31 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। छौरही पंचायत के जटियानी ब्रह्मोतरा गांव निवासी तथा मोहर्रम उपद्रव के आरोपी मो. शाहनवाज हुसैन के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई। शाहनवाज समेत अन्य सहयोगी आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। यह कार्रवाई एएसएचओ संतोष कुमार और एसआई लालबाबू राय के संयुक्त नेतृत्व में विधिवत रूप से पूरी की गई। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...